शाहजहाँपुर।
आज दिनांक 03.02.2026 को थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल के एक कमरे में ठहरे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान एवं मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments