शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं, संसाधनों, कार्यालयों एवं सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, मेस व्यवस्था, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, कार्यालयों, आवासीय परिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
महोदया ने अनुशासन, समयपालन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित और सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी क्षमता एवं मनोयोग से कर सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों की सुविधा, अनुशासन और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत, सक्षम एवं जनहितकारी बनाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments