Breaking News

थाना कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।  पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 45/26 धारा 77/115(2)/308(2)/351(3) बी.एन.एस. में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली पर दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त गाजी खान सहित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध संबंध बनाकर न्यूड फोटो-वीडियो तैयार करने, उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 12 फरवरी 2026 को सुबह 06:15 बजे मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद गाजी खां पुत्र मसरुर हसन (उम्र लगभग 23 वर्ष), निवासी मोहल्ला हाथीथान, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर को राजघाट तिराहे से आगे मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में आपराधिक इतिहास दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप तथा हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद खां शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments