Breaking News

साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ठेकेदारी टेंडर से जुड़ी ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम वापस


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

साइबर अपराध के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर बाजार स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने ठेकेदारी से संबंधित टेंडर के नाम पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में पीड़ित को शत-प्रतिशत 54,000 रुपये की धनराशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह सराहनीय कार्य दिनांक 03 फरवरी 2026 को किया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहिद, निवासी मोहल्ला महमंद जलालनगर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को साइबर शिकायत संख्या 23101260010231 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि ठेकेदारी से संबंधित टेंडर दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा फोन-पे के माध्यम से 54,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी।

शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गहनता से जांच की और समय रहते तकनीकी कार्रवाई कर पीड़ित के साथ हुई पूरी धनराशि वापस करा दी।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह, थाना सदर बाजार
  • निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव, थाना सदर बाजार
  • आरक्षी 2531 शुभम पुनिया, नोडल साइबर हेल्प डेस्क

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

जागरूक रहें, सजग रहें — साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।



Post a Comment

0 Comments