Breaking News

उत्तर प्रदेश में निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 



स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। राज्य में स्केल, लैंड बैंक और विभिन्न सेक्टोरियल पॉलिसीज उपलब्ध हैं, जो निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये के एमओयू जमीनी स्तर पर लागू होते हैं, तो इनके माध्यम से पांच लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

#UPgoesGlobal

Post a Comment

0 Comments