ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी लखनऊ ✍️
लखनऊ। नक्खास मार्केट क्षेत्र में पार्क की भूमि को सड़क में मिलाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि कराची सूट दुकान नंबर 130 व 131 के मालिक अयाज़ अहमद ने अपने निजी स्वार्थ के चलते पार्क की करीब 3 फीट जमीन को सड़क में मिला दिया, जिससे रास्ता चौड़ा हो गया लेकिन पार्क का क्षेत्रफल कम हो गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार पार्कों के संरक्षण पर जोर दे रही है, वहीं इस तरह के अवैध कार्य खुलेआम किए जा रहे हैं और संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
मामले को लेकर मोहम्मद उजैर ने नगर निगम व संबंधित अधिकारियों से शिकायत करते हुए पार्क की जमीन को पुनः बहाल कराने तथा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत उनकी दुकान को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि उनका आवंटन वैध है और वह अपने परिवार का भरण-पोषण उसी दुकान से करते हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई जाए और पार्क की भूमि को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments