स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 फरवरी। रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड में पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी लेने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं क्षेत्राधिकारी लाइन भी उपस्थित रहे।
परेड का शुभारंभ विधिवत सलामी के साथ हुआ। निरीक्षण के दौरान जवानों की वर्दी, टर्नआउट, शस्त्र संचालन, अनुशासन, ड्रिल एवं एकरूपता का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने स्वयं परेड के साथ दौड़ लगाकर पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए शारीरिक फिटनेस, मानसिक सजगता एवं अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं।
इसके बाद डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण कर श्वान दल के प्रशिक्षण एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। आरटीसी बैरक एवं मैस का भी निरीक्षण कर स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
एमटी सेक्शन के निरीक्षण के दौरान वाहनों की स्थिति, रखरखाव, स्वच्छता, फिटनेस, लॉगबुक एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई तथा सभी वाहनों को सदैव कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतत सजग रहने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments