शाहजहाँपुर। आगामी बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में निर्धारित जुलूस मार्ग का ड्रोन कैमरे के माध्यम से निरीक्षण एवं चेकिंग की गई।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की स्थिति, मार्ग की चौड़ाई, विद्युत तारों की स्थिति सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे जुलूस को पूर्ण रूप से सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं तथा जनसहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments