स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 26 फरवरी 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना कटरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई। अभिलेखों का रख-रखाव अद्यतन एवं व्यवस्थित पाया गया।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला सुरक्षा कक्ष का निरीक्षण कर महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के क्रम में त्योहार रजिस्टर, 8 नंबर रजिस्टर एवं शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा सभी अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया गया।
थाना परिसर में संचालित शिशु गृह एवं बंदी गृह का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने तथा बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments