शाहजहाँपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की अपील की। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post Next Post