शाहजहांपुर, 06 फरवरी।
बरेली मंडल के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अभिलेखागार न्यायिक, अभिलेखागार राजस्व, भूलेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग, संयुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव एवं रिकॉर्ड प्रबंधन की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
मंडलायुक्त ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, कार्यप्रणाली की पारदर्शिता, कार्यालयों की साफ-सफाई तथा प्रशासनिक संचालन की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी तथा जनहितैषी बनाया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गति, गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे तथा आमजन को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयों, एसीपी एवं पेंशन संबंधी प्रकरणों की स्थिति के बारे में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि इनसे संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है तथा सभी मामलों का समय पर निस्तारण किया जा चुका है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रशीद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments