लखनऊ | 21 फरवरी 2026
राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और चेन स्नेचिंग के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।
जानकारी के अनुसार, बरौली पुल के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विवेक यादव उर्फ शेरू (22) के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई चेन, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
घायल आरोपी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
0 Comments