शाहजहांपुर | 21 फरवरी 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का 21 फरवरी (शनिवार) को शाहजहांपुर जनपद का दौरा प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 7:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर स्टाफ कार द्वारा सीतापुर होते हुए 10:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे।
इसके बाद वे अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम में आयोजित “इम्पैक्ट 2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसका आयोजन कबीर एक्सीलेंस फाउंडेशन द्वारा युवाओं को डिजिटल लीडर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
11:00 बजे मंत्री अमर शहीद जदुनाथ सिंह स्टेडियम, हथौड़ा में पोल लाइटों के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे विकास भवन सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 1:30 बजे विकास भवन में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 2:00 बजे प्रस्थान करेंगे।
इसके बाद मंत्री विभिन्न विकास कार्यों एवं उद्घाटन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें ग्राम रूजहा कला मार्ग पर कोल्ड स्टोर का शुभारंभ, पिपरिया भगवन्त में श्री श्याम बाबा कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन तथा बड़ागांव में सीसी कार्य का शिलान्यास एवं हरी कोल्ड स्टोर का उद्घाटन शामिल है।
शाम 5:00 बजे कार्यक्रमों के पश्चात मंत्री प्रस्थान करेंगे और 6:00 बजे गन्ना शोध परिषद के अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
जनपद प्रशासन द्वारा मंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
0 Comments