ब्यूरो रिपोर्ट: सोम दत्त ✍️
प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर को थाने के भीतर 75 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना घूरपुर ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, भदोही निवासी संतोष कुमार से एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जाल बिछाया।
आज दोपहर निरीक्षक मृत्यंजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को पकड़ लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी थाना प्रभारी लंबे समय से लेनदेन में संलिप्त था और बिना पैसे कोई काम नहीं करता था।
गिरफ्तार विनोद कुमार सोनकर वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र का निवासी है और वर्ष 2012 बैच का अधिकारी बताया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments