शाहजहाँपुर | 31 जनवरी 2026
कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अभियान के दौरान जनपद की सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित समस्त मतदान स्थलों पर बी0एल0ओ0 (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा उपस्थित रहकर आम जनमानस से निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन तथा स्थानांतरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की गईं।
विशेष अभियान दिवस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए तथा अपात्र नामों को समय रहते हटाया जा सके। अभियान के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें अपने मताधिकार के महत्व से अवगत कराया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नाम की जांच अवश्य कर लें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित बी0एल0ओ0 अथवा निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।
उक्त अभियान के माध्यम से जनपद में निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
0 Comments