शाहजहाँपुर | 31 जनवरी 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में स्थापित मतदान बूथों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त फॉर्म–6 का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता के नाम हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में सही व स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फॉर्म भरने के उपरांत उसकी भली-भांति जांच अवश्य की जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिक फॉर्म–6 भरकर जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की समस्त 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी मतदेय स्थलों पर बी0एल0ओ0 द्वारा आम जनमानस से दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की गईं।
विशेष अभियान दिवस के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाइज़र्स द्वारा मतदान स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments