ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से श्रद्धा, आस्था और भक्ति से जुड़ी एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है। काकोरी कोतवाली क्षेत्र की घूरघूरी तालाब चौकी अंतर्गत पुरैना और पान खेड़ा गांव से कांवड़ियों का जत्था बिठूर घाट, कानपुर से गंगा जल लेकर बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ।
यह पवित्र यात्रा क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का केंद्र बनी हुई है। कांवड़ियों के इस जत्थे में महंत श्री बबलू, सुमित राजपूत, कौशल राजपूत, मातादीन, अमर सिंह, लवीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। विशेष रूप से पान खेड़ा निवासी पत्रकार राज बहादुर के 13 वर्षीय पुत्र अंश राजपूत भी पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं, जो लोगों के बीच आकर्षण और प्रेरणा का विषय बना हुआ है।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुरैना और पान खेड़ा गांव समेत आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण है। ग्रामीण और क्षेत्रवासी कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं। मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा इलाका शिवमय हो उठा है, जिससे धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत हो रही है।
0 Comments