Breaking News

अपराध नियंत्रण व जनसमस्याओं के समाधान में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सम्मानित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर: जनपद में अपराधों की प्रभावी रोकथाम, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ स्थापना तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दिनांक 14 फरवरी 2026 को Journalist Council of India के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस कार्यालय शाहजहाँपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पत्रकार प्रतिनिधियों ने जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, शिकायतों के शीघ्र निस्तारण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा जनसंपर्क प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनपद पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना तथा प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध एवं न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराना है।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं पत्रकार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments