Breaking News

सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 08 फरवरी 2026। आगामी त्यौहारों एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त की गई। यह गश्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे गश्त के दौरान अपनी उपस्थिति प्रभावी बनाए रखें, जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण मजबूत करें तथा कानून-व्यवस्था के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।


Post a Comment

0 Comments