आज दिनांक 08.02.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार पर आगामी बड़े लाट साहब जुलूस एवं अन्य त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना प्रभारी, समस्त उपनिरीक्षक, चौकी इंचार्ज, चीता मोबाइल स्टाफ एवं बीट कांस्टेबल उपस्थित रहे। इस दौरान जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की पहचान, ड्यूटी वितरण तथा सतर्कता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखें, आमजन से समन्वय स्थापित रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनपद पुलिस द्वारा त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
शाहजहाँपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments