Breaking News

जिलाधिकारी बहराइच ने पयागपुर ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

 

ब्यूरो रिपोर्ट शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️

बहराइच। जिलाधिकारी बहराइच ने वार्षिक निरीक्षण के तहत विकासखंड पयागपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहाँ परिसर साफ-सुथरा पाया गया

इसके बाद जिलाधिकारी खंड विकास कार्यालय पहुंचे और विभिन्न काउंटरों पर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही कंप्यूटर कक्ष की भी जांच की गई।

कार्यालय में बैठकर उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की।

पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा गार्ड फाइल का भी अवलोकन किया गया

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को गौशालाओं का स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।



Post a Comment

0 Comments