शाहजहांपुर।
नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित विकास एवं स्वच्छता कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नगर आयुक्त महोदय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के प्रथम चरण में मो0 दीवान जोगराज में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त महोदय ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात लोधीपुर क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक कर नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा संग्रहण वाहनों को दें, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
अंतिम चरण में महानगर क्षेत्र के रेती रोड पर ग्रीन वैली स्कूल के सामने स्थित सड़क पर जलभराव की समस्या के समाधान हेतु चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त महोदय ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, मुख्य अभियंता (सिविल) आशीष त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वच्छ, सुव्यवस्थित शहर निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments