शाहजहांपुर।
नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा “मेरा शहर–मेरा घर” अभियान के अंतर्गत दिनांक 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने की। जन सुनवाई प्रातः 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक Systematic Administrative Mechanism, Bridging, Happiness and Value (संभव) के अंतर्गत संपन्न हुई।
जन सुनवाई दिवस के दौरान नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। संयुक्त नगर आयुक्त द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से कुल 06 समस्याएं/शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार के जन सुनवाई कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments