जनपद – शाहजहाँपुर
दिनांक – 02.02.2026
आज दिनांक 02.02.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार, महिला थाना एवं यातायात पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।
गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए पुलिस द्वारा अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
उक्त पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना तथा पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments