Breaking News

क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, सौ से अधिक चित्रों में दिखी कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।
राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन सोमवार को किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार तथा डॉ. आर.पी. सिंह, पूर्व कुलपति महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर (राजस्थान) के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस कला प्रदर्शनी में बरेली, शाहजहाँपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर सहित विभिन्न जनपदों के अनेक कलाकारों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी में लगभग 100 चित्रों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें समकालीन विषयों, प्रकृति, सामाजिक संवेदनाओं एवं रचनात्मक कल्पनाशीलता की सुंदर झलक देखने को मिली।


उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन करते हुए कलाकारों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी इस प्रकार की कला प्रदर्शनियों के आयोजन हेतु शुभाशीष प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर (पूर्व अध्यक्ष, ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश), डॉ. मंजू सिंह (पूर्व अध्यक्ष, चित्रकला विभाग, बरेली कॉलेज), डॉ. अनुराधा आर्य (प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय, भूड़, बरेली), डॉ. आशुतोष साहू, डॉ. आशीष (बरेली कॉलेज) सहित कई गणमान्य कला विद्वान उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में यशी गुप्ता, शुभम राठौर, विकास प्रजापति, अंशुल वर्मा, निखिल बंसल, रुचि, आदित्य, शशांक मिश्रा, आशीष अग्रवाल, शिल्पी खान, दिव्यांशी तोमर, अजय रघुवंशी, प्रगति अग्रवाल, शुभम सक्सेना, तरुण, अंशिका, चित्रा शर्मा, डॉ. कृष्ण, डॉ. अर्चना सक्सेना, वाणी शुक्ला, वांचा दीक्षित, आशीष अवस्थी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से कला प्रेमियों को आकर्षित किया।

डॉ. अवनीश मिश्रा, सचिव प्रबंध समिति ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कलाकारों के सृजनात्मक प्रयासों की प्रशंसा की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद ने सुंदर संयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रज्वल पुंडीर ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. जयशंकर ओझा, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. पूनम, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. अर्चना गर्ग, मोहम्मद कमर, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. नमिता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments