Breaking News

देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ, चालकों को मिलेगा सम्मान व मुनाफे में सहभागिता


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी चालक बंधुओं को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन ‘सहकार से समृद्धि’ को साकार करने वाली यह स्वदेशी पहल चालकों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि मुनाफे में सहभागिता, सम्मान और स्वाभिमान का अधिकार भी प्रदान करेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल देश में सहकारिता आधारित आर्थिक मॉडल को मजबूत करते हुए लाखों चालकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

Post a Comment

0 Comments