स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
जापान। योगी आदित्यनाथ ने आज जापान के यामानाशी प्रांत में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो’ में सहभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और निवेश-अनुकूल नीतियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य ने तीव्र औद्योगिक विकास हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ने ‘रिएक्टिव’ के बजाय ‘प्रोएक्टिव’ नीति दृष्टिकोण अपनाया, जिसके परिणामस्वरूप राज्य की प्रति व्यक्ति आय और अर्थव्यवस्था को तीन गुना तक बढ़ाने में सफलता मिली है।
उन्होंने जापान के उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए ग्रीन एनर्जी, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे राज्य को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments