शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में 24 फरवरी 2026 को आगामी पारंपरिक “बड़े लाट साहब” जुलूस के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गोष्ठी आयोजित की गई, जो सकुशल सम्पन्न हुई।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, एडीएम (ई), सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर सहित थाना सदर बाजार एवं कोतवाली का पुलिस बल मौजूद रहा। बैठक के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थानों, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने आयोजकों, गणमान्य नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। इसके उपरांत जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जनसामान्य से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments