छोटे लाट साहब जुलूस मार्ग का ड्रोन से निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 12 फरवरी। आगामी छोटे लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र से गुजरने वाले जुलूस के निर्धारित मार्ग का ड्रोन कैमरे की सहायता से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण की संभावनाएं, संवेदनशील स्थानों की स्थिति, मार्ग की चौड़ाई, विद्युत तारों की सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने हेतु पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है।

Previous Post Next Post