स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर | 16 फरवरी 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर के साथ मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
अधिकारियों ने बैठक में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं।
त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग, प्रभावी गश्त और सोशल मीडिया पर सतत नजर रखी जाएगी।
अधिकारियों ने आयोजकों से कार्यक्रम की पूर्व सूचना देने, निर्धारित समय-सीमा का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।
जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments