स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों एवं छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 26 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। यह गोष्ठी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों एवं जुलूसों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भ्रमणशील एवं पैदल गश्त बढ़ाने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सुदृढ़ रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु संवाद बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को शांति, भाईचारे एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments