स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 22 जुलाई। जनपद शाहजहाँपुर की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को 'मैंगो डे' बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण आम की थीम और बच्चों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पीले रंग के परिधान पहनकर विद्यालय पहुंचे। आम की थीम पर सजे कार्यक्रम में बच्चों ने आम पर आधारित कविताएं सुनाईं तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसके बाद सभी बच्चों ने एक साथ मैंगो पार्टी का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ मौसमी फलों के महत्व एवं उनके पोषण संबंधी लाभों के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय की प्रधानाचार्य हिना खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारती हैं।
इस अवसर पर अध्यापिकाएं मंजू, दिव्या मिश्रा, एकता, रोली द्विवेदी, देविना गुप्ता, मीनू गुप्ता, पायल दीक्षित, आन्या दीक्षित एवं खुशी दीक्षित सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments