शाहजहाँपुर, 08 फरवरी 2026।
थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध निरोधक अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 043/26 धारा 74/137(2) बीएनएस व 9एम/10 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत राघव दीक्षित (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी मोहल्ला अब्दुल्लागंज, थाना कोतवाली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को राम मैरिज लॉन के पास नदी किनारे से दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रातः 04:14 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रियव्रत दूहुण, हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार तथा हेड कांस्टेबल नदीम शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments