शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सुरेश कुमार खन्ना का जनपद शाहजहाँपुर भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को माननीय मंत्री रात्रि 8:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 11:00 बजे स्टाफ कार द्वारा सीतापुर होते हुए अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। आगमन के उपरांत माननीय मंत्री स्थानीय कार्यक्रमों एवं भ्रमण में सहभागिता करेंगे तथा 06 दीवान जोगराज में रात्रि विश्राम करेंगे।
इसके पश्चात दिनांक 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को माननीय मंत्री रात्रि 8:30 बजे शाहजहाँपुर से प्रस्थान करेंगे और रात्रि 11:30 बजे सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे।
माननीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments