शाहजहांपुर।
परिवहन एवं खनन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 03 फरवरी 2026 को जनपद में खनन एवं ओवरलोडिंग में प्रयुक्त विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान 9 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को निरुद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आई, जिसमें अवैध रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन कर रही एक ईको वाहन को टिकरी चौकी पर पकड़ा गया। संबंधित वाहन को तत्काल प्रभाव से निरुद्ध कर लिया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि ओवरलोडिंग एवं अवैध परिवहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आमजन एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों के सुरक्षित परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments