शाहजहाँपुर।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में आयोजित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के चौथे दिन “सफल नेतृत्व के लिए संप्रेषण कौशल” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय, लखनऊ की वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. क्रांति सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
डॉ. सिंह ने कहा कि प्रभावी संप्रेषण कला के बिना सफल लीडर की कल्पना करना व्यर्थ है। उन्होंने मौखिक एवं गैर-मौखिक संप्रेषण के विभिन्न पहलुओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए बताया कि स्पष्ट संवाद नेतृत्व को दिशा प्रदान करता है और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है।
व्याख्यान के दौरान उन्होंने संप्रेषण में आने वाली सामान्य बाधाओं—जैसे भय, कम सुनने की प्रवृत्ति और गलतफहमी—पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके व्यावहारिक समाधान भी बताए। उन्होंने प्रतिभागियों को सक्रिय श्रवण, आत्मविश्वास और स्पष्ट अभिव्यक्ति विकसित करने पर विशेष जोर दिया, जिससे व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता दोनों का विकास संभव है।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अपर्णा त्रिपाठी ने डॉ. क्रांति सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. राम शंकर पाण्डेय, डॉ. बलवीर, डॉ. केशव तथा डॉ. अजय कुमार वर्मा सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने संप्रेषण कौशल को सफल नेतृत्व की आधारशिला के रूप में समझा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments