स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था ‘सहयोग’ द्वारा महानगर के किला मोहल्ला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के साथ रंग खेला तथा मिठाई, रंग, पिचकारी एवं उपहार वितरित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम (एफ/आर) अरविंद कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में सहयोग संस्था के कार्य निरंतर दिखाई दे रहे हैं और संस्था समाजहित में सराहनीय प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने से आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने शाहजहांपुर की होली का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की होली का जिक्र पूरे देश में होता है। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे ग्रहण करता है वह जीवन में आगे बढ़कर दहाड़ता है, इसलिए सभी छात्राएं पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि सहयोग संस्था जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बताया कि आगामी कार्यक्रम राजकीय बाल गृह तथा सुंदर नगर गांव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक होली की खुशियां पहुंचाना है।
कार्यक्रम में संस्था की स्तुति गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता यादव सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना बिश्नोई, सुचिता सिंह, ममता आर्य, ज्योति सक्सेना, मेनका राठौर, सुधा वर्मा, आराधना श्रीवास्तव और आरती गौतम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments