स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना पुवायां पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 26/27 फरवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मोहम्मदी रोड कस्बा पुवायां क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख वह भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर जेवा बाईपास हाईवे से लगभग 500 मीटर आगे पकड़ लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सौरभ मिश्रा पुत्र राजे उर्फ राजेंद्र मिश्रा, निवासी मोहल्ला हरदयाल कूचा, थाना पुवायां, जनपद शाहजहाँपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुवायां में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें मारपीट, अपहरण, आबकारी अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार एवं कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments