स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
लखनऊ।
माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से आज लखनऊ स्थित जन भवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राज्यपाल महोदया को ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनसे आत्मीय संवाद किया। भेंट के दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ।
राज्यपाल महोदया एवं मुख्यमंत्री जी के मध्य यह मुलाकात पारस्परिक सहयोग, संवाद एवं समन्वय की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाली रही। इस अवसर पर प्रदेश की प्रगति, सुशासन तथा लोककल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
यह शिष्टाचार भेंट गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
