Breaking News

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना बण्डा क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ  द्वारा थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई तथा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त, सतर्क दृष्टि बनाए रखने, अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Post a Comment

0 Comments