स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
बैठक में उपजिलाधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, थाना जैतीपुर पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु उपस्थित रहे। बैठक में आगामी जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं।
0 Comments