स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 फरवरी। जनपद के विकास खण्ड कलान स्थित प्राथमिक विद्यालय बोझी में निरीक्षण के दौरान शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान डा0 वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक 131 कटरा ने अपरान्ह लगभग 12:45 बजे संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया कि विद्यालय में कोई भी अध्यापक उपस्थित नहीं है। सूचना के बाद संबंधित प्रधानाध्यापक मो. अनस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर देरी से आते हैं और कई बार अनुपस्थित रहते हैं, जिसके कारण बच्चे इधर-उधर भटकते रहते हैं। इसे बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों का उल्लंघन माना गया।
प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक मो. अनस को विभागीय नियमों के उल्लंघन, अनुशासनहीनता एवं बिना सूचना अनुपस्थित रहने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली 1973 तथा उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र मिर्जापुर से संबद्ध किया गया है।
इसके अतिरिक्त, तरन्नुम शाहीन, शिक्षामित्र, पीएमश्री विद्यालय खुटार नंबर-1 को 21 जून 2026 से लगातार बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक संस्थानों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments