विशेश्वरगंज (बहराइच), 15 फरवरी 2026:
बहराइच जिले के विशेश्वरगंज ब्लॉक में पांडवकालीन अमृतेश्वर नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।
कान्धभारी, हंसरामपुरवा, बरानिजाम, पुरैनाबाजार, लक्खारामपुर, मुंडेरवा सरहदी, जलालपुर, बनियागांव, खानपुर मल्लोह, मधिनगरा और सरवदी समेत सैकड़ों गांवों से आए भक्तों ने जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
सरवदी से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात बैल पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचेगी। शाम को द्वार पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से अपने धार्मिक कृत्यों का पालन कर सकें।
ब्यूरो चीफ बहराइच शास्त्र तिवारी की रिपोर्ट
शाहजहांपुर
0 Comments