रामचंद्र मिशन आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 15 फरवरी 2026:

थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत रामचंद्र मिशन आश्रम में महामहिम पूर्व राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगामी कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से आयोजित कराने के दृष्टिगत जनपद पुलिस ने व्यापक तैयारी की।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों से विस्तृत वार्ता की। इस दौरान आवास, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जनपद पुलिस द्वारा आयोजन स्थल पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित वातावरण में कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।

Previous Post Next Post