स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर | 16 फरवरी 2026
शाहजहाँपुर में परंपरागत बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत जुलूस के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग के प्रारंभिक बिंदु से लेकर समापन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा मार्ग की चौड़ाई, बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के सुचारु आवागमन की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान प्रभावी ड्यूटी प्लान तैयार कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति, यातायात डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments