शाहजहाँपुर | 16 फरवरी 2026
प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए शाहजहाँपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ प्रस्तावित हैलीपैड स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग तथा हनुमत धाम परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ड्यूटी प्वाइंट्स, सीसीटीवी निगरानी एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रत्येक बिंदु पर सतर्कता बरतने एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण ड्यूटी निर्वहन के निर्देश भी दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments