Breaking News

स्कूल वाहनों की सघन जांच में कई वाहन मानक से बाहर, 1 से 15 अप्रैल तक फिर चलेगा अभियान

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

दिनांक: 25 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश विद्यालय यान नियमावली-2019 के तहत स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देशों के क्रम में जनपद में सघन जांच अभियान चलाया गया।

दिनांक 16.03.2026 से उप संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा 5 टीमों का गठन कर विभिन्न तहसीलों में लगातार स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है।
इन टीमों में अधिकारी, लिपिक एवं प्रवर्तन दल के कर्मी शामिल रहे।

जांच के दौरान कई स्कूलों के वाहन मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनमें—

  • राना पब्लिक स्कूल, पुवायां के 42 में से 5 वाहन
  • अकाल अकादमी का 1 वाहन
  • दून इंटरनेशनल के 16 में से 1 वाहन
  • जॉन नेव टेक्निकल के 9 में से 1 वाहन (फर्श टूटी होने के कारण संचालन तत्काल रोका गया)

वहीं, सेक्रेट हार्ट स्कूल (पुवायां) के सभी 9 वाहन एवं ग्रीन वैली स्कूल के 2 वाहन मानकों के अनुरूप पाए गए।

अधिकारियों द्वारा अन्य विद्यालयों में भी व्यापक स्तर पर वाहनों की चेकिंग की गई।

शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक पुनः विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें
मानकों का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों एवं विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि
स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सुनिश्चित करें, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments