स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर | 25 मार्च 2026
आगामी 16वीं जनगणना के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में चार्ज अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना कार्यों की प्रगति एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि एचएलबी डेटा को फ्रिज कर मैपिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
साथ ही 1 से 15 अप्रैल तक एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि जनगणना के अंतर्गत प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करना, जनसंख्या गणना एवं आंकड़ों का संकलन जैसे कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे।
22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर नागरिक स्वयं भी निर्धारित अवधि में अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया से जुड़ सकें।
उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, और इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है।
सभी नागरिकों से अपील की गई कि जनगणना में अपनी सही जानकारी दर्ज कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से सभी तक पहुंच सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments