स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 10 मार्च 2026।
नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा विश्व महिला दिवस सप्ताह (08 मार्च से 14 मार्च 2026) के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को वार्ड संख्या 10 और 38 में विशेष स्वच्छता अभियान तथा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से मा० महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को ध्यान में रखते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की टीम ने चिन्हित स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा (आईएएस), संबंधित जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक तथा क्षेत्रीय पार्षदगण मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments