स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा तिलहर क्षेत्र के निगोही स्थित आदर्श इंटर कॉलेज रामलीला मैदान में 212 नवयुगलों का विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, जिलाधिकारी Dharmendra Pratap Singh, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा एवं ब्लॉक प्रमुख निगोही कविता यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस सामूहिक विवाह समारोह में 198 हिंदू एवं 14 मुस्लिम नवयुगलों का विवाह संपन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नव दंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां बोझ नहीं हैं और सरकार उनके उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंनेप बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े पर लगभग एक लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार रुपये, 25 हजार रुपये का घरेलू सामान तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
0 Comments